ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है।उन्होंने कहा कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पर कोई हमला होता है, तो इसे पूरा युद्ध माना जाएगा। राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी तरह के बाहरी हमला या दबाव का ईरान कड़ा जवाब देगा।यह बयान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुछ कट्टर बोलों के बाद आया है। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या या उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहती है, तो अमेरिका हस्तक्षेप कर सकता है।ईरान ने इसे गंभीर चेतावनी माना और स्पष्ट किया कि किसी भी हमला युद्ध जैसी स्थिति पैदा करेगा।

ईरान में पिछले हफ्तों से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। लोग महंगाई, बेरोज़गारी और आर्थिक संकट के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। इन प्रदर्शनों में कथित तौर पर हजारों लोग मारे गए और कई गिरफ्तार हुए। इस वजह से देश में स्थिति बहुत संवेदनशील है।राष्ट्रपति पेजेशकियन ने अमेरिकी प्रतिबंधों और शत्रुता के लिए भी अमेरिका को जिम्मेदार बताया। उनका कहना था कि ये कदम ईरान की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जिंदगी पर बुरा असर डाल रहे हैं।ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में कहा था कि ईरान में नेतृत्व बदलने की ज़रूरत है। उन्होंने चेताया था कि अगर हालात नहीं सुधरे तो अमेरिका हस्तक्षेप कर सकता है।इस पूरे मामले से साफ है कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है, और क्षेत्र में सुरक्षा और राजनीति पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है। दुनिया इस पर नज़र रखे हुए है कि आगे क्या होगा।
नोएडा स्टूडियो पॉडकास्ट देखें :
