“अमेरिका और वेनेज़ुएला के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।
हाल ही में अमेरिका ने वेनेज़ुएला के तट के पास मौजूद एक बड़े तेल टैंकर को ज़ब्त किया था, जिसके बाद अब यह जानकारी सामने आ रही है कि अमेरिका ऐसे कई और टैंकरों को भी रोकने और कब्ज़े में लेने की तैयारी कर रहा है।

अमेरिका का कहना है कि ये टैंकर प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए वेनेज़ुएला का तेल अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भेज रहे थे, और यह कार्रवाई अवैध तेल व्यापार को रोकने के लिए की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ जहाज़ों को पहले ही निगरानी सूची में जोड़ दिया गया है और उन पर क़रीबी नज़र रखी जा रही है।

वहीं वेनेज़ुएला ने अमेरिका के इस कदम को ‘समुद्री डकैती’ बताया है।
सरकार का आरोप है कि अमेरिका उनकी राष्ट्रीय संपत्ति को जबरन कब्ज़ा कर रहा है और यह पूरी तरह अवैध है। मादुरो सरकार ने इसे अपने खिलाफ आर्थिक दबाव बनाने की कोशिश कहा है।

इस घटना के बाद दोनों देशों के संबंध और खराब हो सकते हैं,
और विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ये कार्रवाइयाँ जारी रहीं तो इसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति पर भी पड़ सकता है।

फिलहाल अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियाँ और भी टैंकरों पर नज़र रखे हुए हैं और अतिरिक्त कार्रवाई कभी भी हो सकती है।

नोएडा स्टूडियो पॉडकास्ट देखें