वीडियो कर्टसी : रिपब्लिक भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार इथियोपिया की आधिकारिक सरकारी यात्रा पर पहुंचे। राजधानी अदीस अबाबा में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने नेशनल पैलेस में उनका बहुत ही सम्मान और अपनापन दिखाते हुए स्वागत किया। इस यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री अबी अहमद ने सामान्य सरकारी परंपराओं से हटकर खुद कार चलाकर पीएम मोदी को एयरपोर्ट से होटल तक पहुंचाया।इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरा इथियोपिया का पहला दौरा है लेकिन यहाँ आते ही मुझे अपनेपन का एहसास हुआ ।

यह कदम दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती, भरोसे और मजबूत रिश्तों को दिखाता है। इस दौरे के दौरान भारत और इथियोपिया के नेताओं ने व्यापार, विकास, निवेश और आपसी सहयोग को बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत की। यात्रा के दौरान इथियोपिया सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया ।पीएम मोदी ने इस सम्मान को विनम्रता के साथ स्वीकार करते हुए इसे भारत के 140 करोड़ नागरिकों को समर्पित किया और कहा कि यह सम्मान भारत–इथियोपिया के ऐतिहासिक संबंधों और साझा भविष्य की दिशा में बढ़ते सहयोग को दर्शाता है।यह सम्मान दोनों देशों के मजबूत और पुराने रिश्तों का प्रतीक है।यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों में एक नए और मजबूत अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।अहमद अली ने पीएम मोदी की सोच की तारीफ़ की उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा से यह बात कहते है अफ़्रीका के साथ साझेदारी उनकी जरूरतों के हिसाब से होनी चाहिए ।
नोएडा स्टूडियो पॉडकास्ट देखें
