अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े एक मामले में समुद्र के बीच बड़ा सैन्य एक्शन किया है। खबरों के अनुसार अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास बीच समंदर में एक बहुत बड़े क्रूड ऑयल टैंकर को जब्त कर लिया। बुधवार को अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी ने सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन का 45 सेकेंड का वीडियो जारी किया 

 

वीडियो कर्टसी : एनडीटीवी 

 

 

अमेरिकी नौसेना के हथियारबंद कमांडो एक जहाज पर अचानक उतरे और बहुत कम समय में उस पर पूरा कब्जा कर लिया। बताया जा रहा है कि अमेरिका को शक था कि इस जहाज के जरिए अवैध हथियार या प्रतिबंधित सामान ले जाया जा रहा है, इसलिए यह कार्रवाई की गई। दूसरी तरफ वेनेजुएला ने अमेरिका के इस कदम पर कड़ा ऐतराज जताया है और इसे “समुद्री डकैती” बताया है। वेनेजुएला का कहना है कि यह जहाज अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों के तहत चल रहा था और अमेरिका को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं था। इस घटना के बाद अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया है और दोनों देशों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

 

नोएडा स्टूडियो पॉडकास्ट देखें