वीडियो कर्टसी : अमर उजाला 

 

 

 

बांग्लादेश में शेख हसीना की विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद देश में हालात काफी बिगड़ गए हैं। बांग्लादेश में शेख हसीना विरोधी नेता तथा छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी को 12 दिसंबर को गोली मारी गई थी; गंभीर हालत में उन्हें सिंगापुर में भर्ती कराया गया था और अब उनकी मृत्यु हो गई।हादी को कई लोग 2024 के विरोध आंदोलन का चेहरा मानते हैं, जिसके बाद सरकार बदल गई थी। उनकी मौत को लेकर गुस्सा है। इससे देश में बड़े पैमाने पर गुस्से वाले प्रदर्शन शुरू हो गए। उनकी मौत से नाराज़ लोगों ने ढाका और अन्य शहरों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू कर दिए।

 

फोटो कर्टसी : इंडिया टुडे
फोटो कर्टसी : इंडिया टुडे

लोगो की गुस्साई भीड़ ने दो न्यूज चैनलों और अखबारों के दफ्तरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी, साथ ही अवामी लीग के कई पार्टी कार्यालय भी जला दिए गए। कई इलाकों में हिंसा, आगजनी और नारेबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। कुछ जगहों पर अल्पसंख्यक समुदाय को भी निशाना बनाया गया, जिसमें एक हिंदू युवक को जिंदा जलाए जाने की खबर है। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है ।लोगो को  काबू में लाने  के लिए पुलिसकर्मियो की टीम कोशिश कर रही है। लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है।

 

नोएडा स्टूडियो पॉडकास्ट देखें